Search News

आईआरसीटीसी दक्षिण भारत एवं 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा | किराया, यात्रा तिथि और बुकिंग की पूरी जानकारी

IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत, 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा का मौका। जानें यात्रा तिथि, किराया, रूट, सुविधाएं और बुकिंग की पूरी जानकारी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: July 11, 2026

IRCTC भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा अवसर, जानें किराया, तिथि और बुकिंग की पूरी जानकारी

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज लेकर आया है। इन यात्राओं में श्रद्धालु दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों तथा 4 ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान रेल सफर, भोजन, स्थानीय भ्रमण और ठहरने सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

दक्षिण भारत धार्मिक यात्रा

यात्रा तिथि

31 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 (11 रात / 12 दिन)

प्रमुख दर्शनीय स्थल

  • तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति)
  • रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम)
  • मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै)
  • कन्याकुमारी
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर)

बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग स्टेशन

गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं ललितपुर।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास में रेल यात्रा
  • शुद्ध शाकाहारी नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि भोजन
  • एसी/नॉन-एसी बसों से स्थानीय भ्रमण
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था

पैकेज शुल्क

श्रेणीप्रति व्यक्ति शुल्क
इकोनॉमी (स्लीपर)₹23,560
स्टैंडर्ड (3 एसी)₹39,100
कम्फर्ट (2 एसी)₹51,760

 4 ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा

यात्रा तिथि

17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 (9 रात / 10 दिन)

प्रमुख दर्शनीय स्थल

  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन)
  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • द्वारकाधीश मंदिर
  • भेंट द्वारका
  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
  • सिग्नेचर ब्रिज
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

बोर्डिंग एवं डिबोर्डिंग स्टेशन

गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं ललितपुर।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • 2 एसी, 3 एसी एवं स्लीपर क्लास में रेल यात्रा
  • शुद्ध शाकाहारी नाश्ता एवं भोजन
  • स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
श्रेणीप्रति व्यक्ति शुल्क
इकोनॉमी (स्लीपर)₹18,380
स्टैंडर्ड (3 एसी)₹29,570
कम्फर्ट (2 एसी)₹38,870

LTC और EMI की सुविधा

IRCTC ने दोनों टूर पैकेजों में LTC (Leave Travel Concession) एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जिससे यात्री आसान किस्तों में यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

बुकिंग कैसे करें?

यात्री गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC पर्यटन भवन कार्यालय में जाकर या IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

संपर्क नंबर:

  • 9236391923
  • 9236391908
  • 8287930908
  • 9236391925
  • 8303555714
  •  
  • IRCTC 

Breaking News:

Recent News: